जमुई के मलयपुर थाना से महज 20 मीटर की दूरी पर शुक्रवार रात थोक स्वर्ण व्यवसायी से करीब 50 लाख रुपए की लूट हो गई। सात हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर अपराधियों ने व्यवसायी को हथियार के बट से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग पर हुई, जहां अपराधियों ने बेखौफ होकर लूटपाट की। घायल व्यवसायी की पहचान शहर के पुरानी बाजार निवासी 35 वर्षीय विक्रम उर्फ विक्की सोनी के रूप में हुई है। सोना-चांदी खरीदने जा रहे थे कोलकाता विक्रम सोनी ने बताया कि वह थोक स्तर पर सोना-चांदी का कारोबार करते हैं। शुक्रवार रात वह अपनी बाइक से सोना-चांदी खरीदने के लिए जमुई रेलवे स्टेशन जा रहे थे। वहां से उन्हें कोलकाता की ट्रेन पकड़नी थी। जैसे ही उनकी बाइक जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग पर आंजन नदी पुल के पास पहुंची, दो बाइकों पर सवार छह हथियारबंद अपराधी और एक अपराधी ऑटो में सामने से आ गए। सभी ने उन्हें घेर लिया और हथियार के बल पर पैसा लूटने लगे। जब विक्रम सोनी ने लूट का विरोध किया, तो अपराधियों ने उनके सिर पर हथियार के बट से जोरदार प्रहार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी क्यूल की ओर फरार हो गए। पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल, मलयपुर थाना अध्यक्ष शेखर सौरभ और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल व्यवसायी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। एसपी स्वयं अस्पताल पहुंचकर घायल से मिले और पूरी घटना की जानकारी ली। एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है, और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। जमुई के मलयपुर थाना से महज 20 मीटर की दूरी पर शुक्रवार रात थोक स्वर्ण व्यवसायी से करीब 50 लाख रुपए की लूट हो गई। सात हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर अपराधियों ने व्यवसायी को हथियार के बट से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग पर हुई, जहां अपराधियों ने बेखौफ होकर लूटपाट की। घायल व्यवसायी की पहचान शहर के पुरानी बाजार निवासी 35 वर्षीय विक्रम उर्फ विक्की सोनी के रूप में हुई है। सोना-चांदी खरीदने जा रहे थे कोलकाता विक्रम सोनी ने बताया कि वह थोक स्तर पर सोना-चांदी का कारोबार करते हैं। शुक्रवार रात वह अपनी बाइक से सोना-चांदी खरीदने के लिए जमुई रेलवे स्टेशन जा रहे थे। वहां से उन्हें कोलकाता की ट्रेन पकड़नी थी। जैसे ही उनकी बाइक जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग पर आंजन नदी पुल के पास पहुंची, दो बाइकों पर सवार छह हथियारबंद अपराधी और एक अपराधी ऑटो में सामने से आ गए। सभी ने उन्हें घेर लिया और हथियार के बल पर पैसा लूटने लगे। जब विक्रम सोनी ने लूट का विरोध किया, तो अपराधियों ने उनके सिर पर हथियार के बट से जोरदार प्रहार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी क्यूल की ओर फरार हो गए। पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल, मलयपुर थाना अध्यक्ष शेखर सौरभ और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल व्यवसायी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। एसपी स्वयं अस्पताल पहुंचकर घायल से मिले और पूरी घटना की जानकारी ली। एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है, और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।


