गयाजी में हाईवा से 2 क्विंटल गांजा बरामद किया गया है। शेरघाटी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बड़े मालवाहक वाहन से भारी मात्रा में मादक पदार्थ की खेप ले जाई जा रही है। सूचना यह भी थी कि वाहन में विशेष रूप से गुप्त बॉक्स बनाकर गांजा छिपाया गया है, ताकि सामान्य जांच में इसका पता न चल सके। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट मोड में आ गई। इसके बाद गोपालपुर महमदपुर मोड़ के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया गया। जांच के दौरान एक संदिग्ध हाईवा को रोका गया। जब पुलिस ने वाहन की बारीकी से तलाशी ली तो अंदर बने विशेष गुप्त बॉक्स मिला। अंदर से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन करीब दो क्विंटल बताया जा रहा है। चालक और खलासी से पूछताछ की जा रही है पुलिस ने मौके पर ही हाईवा को जब्त कर लिया। साथ ही चालक और खलासी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस यह जानने में जुटी है कि गांजा की यह बड़ी खेप कहां से लाई जा रही थी, इसका मुख्य सप्लायर कौन है और इसे किस इलाके में पहुंचाया जाना था। सूत्रों की मानें तो यह मामला किसी बड़े अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। हालांकि पुलिस अधिकारी फिलहाल जांच का हवाला देते हुए ज्यादा जानकारी साझा करने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि पूछताछ जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के बड़े वाहन के जरिए नशे की तस्करी होना बेहद गंभीर मामला है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने में जुटी है। उम्मीद जताई जा रही है कि चालक और खलासी से पूछताछ के बाद नशे के इस काले धंधे से जुड़े कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं। गयाजी में हाईवा से 2 क्विंटल गांजा बरामद किया गया है। शेरघाटी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बड़े मालवाहक वाहन से भारी मात्रा में मादक पदार्थ की खेप ले जाई जा रही है। सूचना यह भी थी कि वाहन में विशेष रूप से गुप्त बॉक्स बनाकर गांजा छिपाया गया है, ताकि सामान्य जांच में इसका पता न चल सके। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट मोड में आ गई। इसके बाद गोपालपुर महमदपुर मोड़ के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया गया। जांच के दौरान एक संदिग्ध हाईवा को रोका गया। जब पुलिस ने वाहन की बारीकी से तलाशी ली तो अंदर बने विशेष गुप्त बॉक्स मिला। अंदर से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन करीब दो क्विंटल बताया जा रहा है। चालक और खलासी से पूछताछ की जा रही है पुलिस ने मौके पर ही हाईवा को जब्त कर लिया। साथ ही चालक और खलासी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस यह जानने में जुटी है कि गांजा की यह बड़ी खेप कहां से लाई जा रही थी, इसका मुख्य सप्लायर कौन है और इसे किस इलाके में पहुंचाया जाना था। सूत्रों की मानें तो यह मामला किसी बड़े अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। हालांकि पुलिस अधिकारी फिलहाल जांच का हवाला देते हुए ज्यादा जानकारी साझा करने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि पूछताछ जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के बड़े वाहन के जरिए नशे की तस्करी होना बेहद गंभीर मामला है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने में जुटी है। उम्मीद जताई जा रही है कि चालक और खलासी से पूछताछ के बाद नशे के इस काले धंधे से जुड़े कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं।


