भोजपुर में 12 साल की बच्ची की मौत:बाथरूम जाने के दौरान जहरीले सांप ने काटा, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

भोजपुर में 12 साल की बच्ची की मौत:बाथरूम जाने के दौरान जहरीले सांप ने काटा, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

भोजपुर में सांप के काटने से एक बच्ची की मौत हो गई। दो महीना पहले ननिहाल आई थी। मृतका की पहचान बड़हरा के पैगा निवासी शेषनाथ पासवान की पुत्र स्नेहा कुमारी(12) के तौर पर हुई है। पांचवीं क्लास में पढ़ती थी। घटना बिहियां थाना क्षेत्र के खरौनी गांव की है। मामा मुकेश कुमार पासवान ने बताया कि उनके घर में शादी थी। जिसको लेकर दो महीना पहले वह अपने घर से ननिहाल आई थी। घर में ही बाथरूम जा रही थी, उसी दौरान विषैले सांप ने उसे डस लिया। जिससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गई। आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मां-भाई का रो-रोकर हुरा हाल पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृत किशोरी तीन भाई-बहन में तीसरे नंबर पर थी। माता-पिता की इकलौती लाडली थी। परिवार में मां बिंदा देवी, भाई रितिक और बंटी है। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में सांप के काटने से एक बच्ची की मौत हो गई। दो महीना पहले ननिहाल आई थी। मृतका की पहचान बड़हरा के पैगा निवासी शेषनाथ पासवान की पुत्र स्नेहा कुमारी(12) के तौर पर हुई है। पांचवीं क्लास में पढ़ती थी। घटना बिहियां थाना क्षेत्र के खरौनी गांव की है। मामा मुकेश कुमार पासवान ने बताया कि उनके घर में शादी थी। जिसको लेकर दो महीना पहले वह अपने घर से ननिहाल आई थी। घर में ही बाथरूम जा रही थी, उसी दौरान विषैले सांप ने उसे डस लिया। जिससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गई। आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मां-भाई का रो-रोकर हुरा हाल पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृत किशोरी तीन भाई-बहन में तीसरे नंबर पर थी। माता-पिता की इकलौती लाडली थी। परिवार में मां बिंदा देवी, भाई रितिक और बंटी है। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *