मधुबनी में उत्पाद विभाग की कार्रवाई में 11 लोग गिरफ्तार:टीम ने छापेमारी कर 6 शराबी-5 तस्करों को पकड़ा, 78 जगहों पर छापेमारी में शराब-वाहन जब्त

मधुबनी में उत्पाद विभाग की कार्रवाई में 11 लोग गिरफ्तार:टीम ने छापेमारी कर 6 शराबी-5 तस्करों को पकड़ा, 78 जगहों पर छापेमारी में शराब-वाहन जब्त

मधुबनी उत्पाद विभाग ने जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ की गई। उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर ने मंगलवार शाम 5:00 बजे प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। सोमवार को उत्पाद विभाग की टीमों ने जिले के 78 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। गिरफ्तार किए गए 11 लोगों में पांच शराब तस्कर और छह शराब का सेवन करने वाले शामिल हैं। छापेमारी के दौरान 500 लीटर देसी शराब और 25 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इसके साथ ही, शराब तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे सात वाहनों को भी जब्त किया गया है। उत्पाद विभाग की ड्रोन टीम ने भी विशेष निगरानी अभियान चलाया। ड्रोन से बिस्फी थाना क्षेत्र के डमला गांव और बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के त्रिमुहान गांव में अवैध रूप से तैयार किए जा रहे शराब के अर्ध-निर्मित घोल का पता चला। विभाग ने मौके पर ही करीब 480 किलोग्राम अर्ध-निर्मित शराब के घोल को जब्त कर नष्ट कर दिया। उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर ने मंगलवार संध्या 5:00 बजे बताया कि बिहार में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए विभाग गंभीरता से काम कर रहा है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण या बिक्री की सूचना तुरंत उत्पाद विभाग या स्थानीय प्रशासन को दें। गिरफ्तार सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। विभाग की इस कार्रवाई से शराब तस्करों और अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। मधुबनी उत्पाद विभाग ने जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ की गई। उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर ने मंगलवार शाम 5:00 बजे प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। सोमवार को उत्पाद विभाग की टीमों ने जिले के 78 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। गिरफ्तार किए गए 11 लोगों में पांच शराब तस्कर और छह शराब का सेवन करने वाले शामिल हैं। छापेमारी के दौरान 500 लीटर देसी शराब और 25 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इसके साथ ही, शराब तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे सात वाहनों को भी जब्त किया गया है। उत्पाद विभाग की ड्रोन टीम ने भी विशेष निगरानी अभियान चलाया। ड्रोन से बिस्फी थाना क्षेत्र के डमला गांव और बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के त्रिमुहान गांव में अवैध रूप से तैयार किए जा रहे शराब के अर्ध-निर्मित घोल का पता चला। विभाग ने मौके पर ही करीब 480 किलोग्राम अर्ध-निर्मित शराब के घोल को जब्त कर नष्ट कर दिया। उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर ने मंगलवार संध्या 5:00 बजे बताया कि बिहार में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए विभाग गंभीरता से काम कर रहा है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण या बिक्री की सूचना तुरंत उत्पाद विभाग या स्थानीय प्रशासन को दें। गिरफ्तार सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। विभाग की इस कार्रवाई से शराब तस्करों और अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *