हिमाचल से ठंडा हरियाणा,तापमान 14 डिग्री से नीचे:8 जिलों में कोहरे का अलर्ट, शीतलहर चलेगी: 2 दिन बाद 48 घंटे तक बारिश होगी

हरियाणा में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आलम ये है कि यहां मौसम हिमाचल से भी ज्यादा ठंडा हो गया है। शिमला और मनाली में तापमान 16 डिग्री के आसपास बना हुआ है, वहीं हरियाणा के सभी शहरों का तापमान 14 डिग्री से भी नीचे दर्ज किया गया है। हिसार का बालसमंद सबसे ठंडा रहा। यहां दिन का तापमान 10.1 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से करीब 7 डिग्री नीचे है। मौसम विभाग ने आज कोल्ड डे की चेतावनी दी है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में कोल्ड डे का सितम जारी रहेगा। यहां कोहरे के साथ-साथ शीतलहर चलेगी। 4 जनवरी से फिर बदलेगा मौसम, बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 4 व 5 जनवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आने वाली हवाओं के चलते हरियाणा और पंजाब में बारिश के आसार बन रहे हैं। इसके बाद 10 जनवरी के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी तीन दिन तक सुबह और शाम को कोहरा छाया रहेगा। जनवरी माह में दो से तीन पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकते हैं। दिसंबर में 329% ज्यादा बारिश
मौसम विभाग के चंडीगढ़ सेंटर के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल के अनुसार दिसंबर सामान्य से डेढ़ से 2 डिग्री तक ज्यादा गर्म रहा है, क्योंकि पहले 3 सप्ताह में बारिश नहीं हुई, आखिरी सप्ताह में अचानक ज्यादा बारिश हो गई। अब जनवरी में ठंडक बनी रहेगी। दिसंबर में सामान्य से 329% ज्यादा बारिश हुई है। 1 से 31 दिसंबर तक प्रदेश में 6.1 MM बारिश सामान्य मानी जाती है। अबकी बार 26.2 MM हुई है। डायरेक्टर बोले- गेहूं में बहुत अच्छी ग्रोथ
भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान केंद्र करनाल के डायरेक्टर डॉ. रत्न तिवारी के अनुसार गेहूं में बहुत अच्छी ग्रोथ है। मौसम अनुकूल रहा तो उत्पादन भी बेहतर होगा। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में पाला नहीं जमा है। अगले एक सप्ताह भी पाला जमने के आसार नहीं हैं।

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *