शादी के नाम पर झांसा देकर नाबालिग लड़की को बेचने के मामले में पटना पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। गुरुवार को पटना SSP कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि यह पूरा मामला ह्यूमन ट्रैफिकिंग से जुड़ा है। एक गैंग इसके लिए काम कर रहा है, जिसमें महिला समेत कई लोग शामिल हैं। यह गैंग पिछले 6 महीने में 10 लड़कियों को झांसा देकर, उन्हें बहला-फुसला कर शादी के नाम अपने ठिकानों पर ले जाता है और फिर डील तय कर उसे राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत दूसरे राज्यों के लोगों से बेच देता है। लड़कियों के अनुसार गैंग ने उसकी कीमत खरीददारों से वसूल की है। एसएसपी के अनुसार रेलवे स्टेशन पर यह गैंग एक्टिव रहता है। वहां आने-जाने वाली नाबालिग और अकेली लड़कियों को ये टारगेट करते थे। लड़कियों को गलत सपने दिखाते थे। अपनी बातों में फंसाते थे। झांसे में लेने के बाद आरोपी महिला अपने घर में रखती थी इसके बाद भोजपुर की गिरफ्तार महिला लड़की को सबसे पहले अपने घर लेकर जाती थी। वहीं रखती थी। फिर शादी के नाम पर वहां किसी व्यक्ति से मिलवाया जाता था। उसके बाद लड़की की शादी करा दी जाती थी। इसके बाद जो व्यक्ति शादी करता है, वो लड़की को लेकर दूसरे राज्य चला जाता है। जहां लड़की किसी को न तो जानती है और न पहचानती है। वहां उसे बेच दिया जाता था। पुलिस अब बाकी के 9 लड़कियों को बरामद करने में जुट गई है। बरामद करने के बाद कोर्ट में उनका बयान दर्ज कराया जाएगा। भोजपुर की महिला और MP के युवक हैं ब्रोकर इसी गैंग ने दानापुर स्टेशन से एक नाबालिग लड़की को झांसा दिया। गैंग की एक महिला बहला कर उसे रोहतास जिले के दिनारा ले गई। वहां एक मैरिज हॉल में उसकी शादी कराई गई। जिस युवक से उसकी शादी हुई, उसने राजस्थान में ले जाकर उसे बेच दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पटना पुलिस की टीम एक्टिव हुई। शुरुआती पड़ताल में भोजपुर की एक महिला और मध्य प्रदेश के कुछ युवकों का पता चला। जो गैंग के लिए ब्रोकर का काम करते हैं। इन सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में इन लोगों ने पुलिस को बताया है कि जून महीने में इन्होंने कई और लड़कियों कर सौदा किया, उन्हें गैंग से बेचा है। मेन सरगना फरार एसएसपी ने बताया कि इस मामले में अब तक कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें दो रोहतास के रहने वाले हैं। भोजपुर की एक महिला है। साथ ही दो युवक मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। इन सब के अलावा दिनारा के जिस मैरिज हॉल में शादी ये लोग कराते थे, उसके मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम ने जब अपनी पड़ताल शुरू की तो उसमें कई वीडियो फुटेज हाथ लगे हैं। मेन सरगना अभी भी फरार इसके आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ी और रिजल्ट सबके सामने है। हालांकि, इस गैंग का मेन सरगना रोहतास के दिनारा का रहने वाला है। जो अभी फरार है। शादी के नाम पर झांसा देकर नाबालिग लड़की को बेचने के मामले में पटना पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। गुरुवार को पटना SSP कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि यह पूरा मामला ह्यूमन ट्रैफिकिंग से जुड़ा है। एक गैंग इसके लिए काम कर रहा है, जिसमें महिला समेत कई लोग शामिल हैं। यह गैंग पिछले 6 महीने में 10 लड़कियों को झांसा देकर, उन्हें बहला-फुसला कर शादी के नाम अपने ठिकानों पर ले जाता है और फिर डील तय कर उसे राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत दूसरे राज्यों के लोगों से बेच देता है। लड़कियों के अनुसार गैंग ने उसकी कीमत खरीददारों से वसूल की है। एसएसपी के अनुसार रेलवे स्टेशन पर यह गैंग एक्टिव रहता है। वहां आने-जाने वाली नाबालिग और अकेली लड़कियों को ये टारगेट करते थे। लड़कियों को गलत सपने दिखाते थे। अपनी बातों में फंसाते थे। झांसे में लेने के बाद आरोपी महिला अपने घर में रखती थी इसके बाद भोजपुर की गिरफ्तार महिला लड़की को सबसे पहले अपने घर लेकर जाती थी। वहीं रखती थी। फिर शादी के नाम पर वहां किसी व्यक्ति से मिलवाया जाता था। उसके बाद लड़की की शादी करा दी जाती थी। इसके बाद जो व्यक्ति शादी करता है, वो लड़की को लेकर दूसरे राज्य चला जाता है। जहां लड़की किसी को न तो जानती है और न पहचानती है। वहां उसे बेच दिया जाता था। पुलिस अब बाकी के 9 लड़कियों को बरामद करने में जुट गई है। बरामद करने के बाद कोर्ट में उनका बयान दर्ज कराया जाएगा। भोजपुर की महिला और MP के युवक हैं ब्रोकर इसी गैंग ने दानापुर स्टेशन से एक नाबालिग लड़की को झांसा दिया। गैंग की एक महिला बहला कर उसे रोहतास जिले के दिनारा ले गई। वहां एक मैरिज हॉल में उसकी शादी कराई गई। जिस युवक से उसकी शादी हुई, उसने राजस्थान में ले जाकर उसे बेच दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पटना पुलिस की टीम एक्टिव हुई। शुरुआती पड़ताल में भोजपुर की एक महिला और मध्य प्रदेश के कुछ युवकों का पता चला। जो गैंग के लिए ब्रोकर का काम करते हैं। इन सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में इन लोगों ने पुलिस को बताया है कि जून महीने में इन्होंने कई और लड़कियों कर सौदा किया, उन्हें गैंग से बेचा है। मेन सरगना फरार एसएसपी ने बताया कि इस मामले में अब तक कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें दो रोहतास के रहने वाले हैं। भोजपुर की एक महिला है। साथ ही दो युवक मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। इन सब के अलावा दिनारा के जिस मैरिज हॉल में शादी ये लोग कराते थे, उसके मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम ने जब अपनी पड़ताल शुरू की तो उसमें कई वीडियो फुटेज हाथ लगे हैं। मेन सरगना अभी भी फरार इसके आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ी और रिजल्ट सबके सामने है। हालांकि, इस गैंग का मेन सरगना रोहतास के दिनारा का रहने वाला है। जो अभी फरार है।
No tags for this post.