सीएम योगी का दौरा स्थगित:दो दिनों के लिए गोरखपुर आने वाले थे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शुक्रवार को प्रस्तावित दो दिवसीय दौरा स्थगित हो गया है। यह दौरा अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। मुख्यमंत्री को दिवंगत महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव के यहां जाकर श्रद्धांजलि देना था। मुख्यमंत्री को धर्मशाला बाजार में विरासत गलियारे का निरीक्षण भी करने वाले थे। उन्हें दिवंगत व्यवसायी गुड्‌डू सिंह के यहां भी जाना था।
दूसरे दिन खाद कारखाना परिसर जाने का कार्यक्रम था। वहां तकनीकी भवन का लोकार्पण करना था। यहीं पर जनसभा भी होनी थी।
यह था कार्यक्रम
सीएम योगी आदित्यनाथ को शुक्रवार को शाम 4 बजे गोरखपुर आना था। भाजपा के महानगर अध्यक्ष रहे देवेश श्रीवास्तव का बुधवार को हर्ट अटैक से निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने उनके निधन पर दुख जताया था। मुख्यमंत्री शुक्रवार को अंबेडकरनगर कार्यक्रम में आना था। वहीं से गोरखपुर आने का कार्यक्रम था।
विरासत गलियारे का निरीक्षण करने की थी तैयारी
मुख्यमंत्री धर्मशाला से घंटाघर तक बनने वाले विरासत गलियारे का निरीक्षण करने वाले थे। यह कार्यक्रम अब बाद में होगा। मुख्यमंत्री पार्षदों के जरिए लोगों की समस्या व काम की प्रगति के बारे में जानकारी ले सकते हैं। वह नकहा ओवरब्रिज का निरीक्षण भी कर सकते हैं।
अधिकारियों ने किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री के आगमन के दृष्टिगत मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने HURL में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विरासत गलियारा की प्रगति भी जानी। इसके साथ ही निर्माणाधीन नकहा ओवरब्रिज भी देखा। उन्होंने इन योजनाओं के प्रगति की जानकारी ली।

​ 

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *