शेखपुरा में एक नाबालिग लड़की के साथ हुए यौन शोषण का मामला आज सामने आया है। पीड़िता ने स्थानीय महिला थाने में पति समेत 6 लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई है। महिला थाना अध्यक्ष अनामिका कुमारी के अनुसार, बरबीघा थाना क्षेत्र की 13 साल की लड़की की शादी 2021 में उसकी भाभी के छोटे भाई से हुई थी। आरोपी दिलखुश कुमार लखीसराय का बन्नू बगीचा थाना क्षेत्र के धनवो गांव का रहने वाला है। दहेज नहीं देने पर घर से निकाला शादी के बाद पति और ससुराल वालों ने 5 लाख रुपए दहेज की मांग की। दहेज नहीं मिलने पर पीड़िता को प्रताड़ित किया गया और घर से निकाल दिया गया। पीड़िता अपने मायके में शरण लेने को मजबूर हुई। वहीं, शादी के एक साल बाद तक पति नाबालिग का यौन शोषण करता रहा। मामले की जांच जारी पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण सदर अस्पताल में कराया है। उसका बयान धारा 164 के तहत कोर्ट में दर्ज किया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि शादी के 5 साल बाद भी लड़की नाबालिग है। आरोपी युवक पहले अपनी बहन के घर आता था और उसी दौरान लड़की को बहला-फुसलाकर शादी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शेखपुरा में एक नाबालिग लड़की के साथ हुए यौन शोषण का मामला आज सामने आया है। पीड़िता ने स्थानीय महिला थाने में पति समेत 6 लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई है। महिला थाना अध्यक्ष अनामिका कुमारी के अनुसार, बरबीघा थाना क्षेत्र की 13 साल की लड़की की शादी 2021 में उसकी भाभी के छोटे भाई से हुई थी। आरोपी दिलखुश कुमार लखीसराय का बन्नू बगीचा थाना क्षेत्र के धनवो गांव का रहने वाला है। दहेज नहीं देने पर घर से निकाला शादी के बाद पति और ससुराल वालों ने 5 लाख रुपए दहेज की मांग की। दहेज नहीं मिलने पर पीड़िता को प्रताड़ित किया गया और घर से निकाल दिया गया। पीड़िता अपने मायके में शरण लेने को मजबूर हुई। वहीं, शादी के एक साल बाद तक पति नाबालिग का यौन शोषण करता रहा। मामले की जांच जारी पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण सदर अस्पताल में कराया है। उसका बयान धारा 164 के तहत कोर्ट में दर्ज किया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि शादी के 5 साल बाद भी लड़की नाबालिग है। आरोपी युवक पहले अपनी बहन के घर आता था और उसी दौरान लड़की को बहला-फुसलाकर शादी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
No tags for this post.