वाराणसी-प्रयागराज में 10 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया:कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भीड़, देव दीपावली आज, शाम को काशी में 25 लाख दीये जलेंगे

वाराणसी-प्रयागराज में 10 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया:कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भीड़, देव दीपावली आज, शाम को काशी में 25 लाख दीये जलेंगे

आज कार्तिक पूर्णिमा पर सुबह पुण्य स्नान हो रहा है। देव दीपावली पर काशी के गंगा घाट शाम को 25 लाख दीयों से रोशन होंगे। काशी-संगम में सुबह 8 बजे तक करीब 10 लाख श्रद्धालु गंगा स्नान कर चुके हैं। वहीं, अयोध्या में सरयू नदी के घाटों पर भी करीब 5 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ है। गंगा-सरयू की धारा में डुबकी के बाद लोग सूर्य को अर्ध्य दे रहे हैं। भगवान कार्तिकेय की पूजा-अर्चना कर परिवार के निरोग रहने की कामना कर रहे हैं। उधर, काशी की देव दीपावली को देखने के लिए 40 से ज्यादा देशों के लोग वाराणसी पहुंच चुके हैं। देश के कोने-कोने से आज शाम करीब 20 लाख टूरिस्ट इस आयोजन के गवाह बनेंगे। काशी में 5 नवंबर को होने वाले 4 घंटे के मेगा शो को PM मोदी ऑनलाइन देखेंगे। जबकि CM योगी गंगा में क्रूज पर बैठकर ये आयोजन देखेंगे। काशी की 2 तस्वीरें देखिए- काशी में अस्सी, दशाश्वमेध, राजघाट, पंचगंगा समेत सभी प्रमुख घाटों पर तड़के से ही आस्था का जश्न नजर आया। हर-हर गंगे के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने दीपदान किया और भगवान शिव व गंगा मां की आराधना की। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। एसीपी डॉक्टर अतुल रंजन त्रिपाठी खुद राजघाट पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए हैं। कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *