रक्सौल के इंडो-नेपाल बॉर्डर पर एक सूडानी नागरिक को बिना वैध वीजा के पकड़ा गया है। मुर्तदा कमल हामिद मोहम्मद नाम का यह व्यक्ति सोमवार शाम को रक्सौल स्थित आव्रजन कार्यालय में नेपाल जाने की अनुमति लेने पहुंचा था। दस्तावेजों की जांच में पता चला कि उसके पास न तो वैध वीजा है और न ही इमिग्रेशन स्टाम्प। जांच में सामने आया कि मुर्तदा 2018 में गुरुग्राम के स्टारेक्स यूनिवर्सिटी में बीसीए की पढ़ाई के लिए स्टूडेंट वीजा पर भारत आया था। उसका वीजा 20 दिसंबर 2022 को समाप्त हो गया था। इसके बावजूद वह पिछले तीन वर्षों से भारत में अवैध रूप से रह रहा था। 2032 तक वैध है पासपोर्ट आरोपी के पास पासपोर्ट नंबर P 09193792 है। यह पासपोर्ट 21 मार्च 2022 से 20 मार्च 2032 तक वैध है। लेकिन इस पर भारत में प्रवेश का कोई वैध वीजा या इमिग्रेशन स्टाम्प नहीं है। अधिकारियों ने उसे कानूनी कार्रवाई के लिए हरैया थाना, पूर्वी चंपारण को सौंप दिया है। अब जांच की जा रही है कि वह पिछले तीन वर्षों में किन गतिविधियों में संलग्न था। रक्सौल के इंडो-नेपाल बॉर्डर पर एक सूडानी नागरिक को बिना वैध वीजा के पकड़ा गया है। मुर्तदा कमल हामिद मोहम्मद नाम का यह व्यक्ति सोमवार शाम को रक्सौल स्थित आव्रजन कार्यालय में नेपाल जाने की अनुमति लेने पहुंचा था। दस्तावेजों की जांच में पता चला कि उसके पास न तो वैध वीजा है और न ही इमिग्रेशन स्टाम्प। जांच में सामने आया कि मुर्तदा 2018 में गुरुग्राम के स्टारेक्स यूनिवर्सिटी में बीसीए की पढ़ाई के लिए स्टूडेंट वीजा पर भारत आया था। उसका वीजा 20 दिसंबर 2022 को समाप्त हो गया था। इसके बावजूद वह पिछले तीन वर्षों से भारत में अवैध रूप से रह रहा था। 2032 तक वैध है पासपोर्ट आरोपी के पास पासपोर्ट नंबर P 09193792 है। यह पासपोर्ट 21 मार्च 2022 से 20 मार्च 2032 तक वैध है। लेकिन इस पर भारत में प्रवेश का कोई वैध वीजा या इमिग्रेशन स्टाम्प नहीं है। अधिकारियों ने उसे कानूनी कार्रवाई के लिए हरैया थाना, पूर्वी चंपारण को सौंप दिया है। अब जांच की जा रही है कि वह पिछले तीन वर्षों में किन गतिविधियों में संलग्न था।


