मुहर्रम को लेकर साइबर सेल को किया गया एक्टिव:संवेदनशील इलाकों पर खास नजर, सीसीटीवी कैमरे लगाए; डीजे पर बैन

मुहर्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सभागार में शुक्रवार को सभी दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने संयुक्त रूप से ब्रीफिंग दी। वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को सक्रिय रहने का निर्देश दिया। बाइक गश्ती दल तैनात रहेंगे। संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ड्रोन से निगरानी होगी। साइबर सेल को भी सक्रिय किया गया है। सभी अधिकारी अपने क्षेत्र की सूचनाएं जुटाते रहेंगे। किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना मिलते ही वरीय अधिकारी और नियंत्रण कक्ष को तुरंत सूचित करना होगा। जिला नियंत्रण कक्ष का नंबर 06272-240600 है। यह 5 जुलाई से 7 जुलाई तक लगातार सक्रिय रहेगा। डीजे पूरी तरह से बैन, बिना लाइसेंस कोई जुलूस नहीं निकलेगा डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। बिना लाइसेंस के कोई जुलूस नहीं निकलेगा। जुलूस पूर्व निर्धारित मार्ग से ही निकलेगा। क्विक रिस्पॉन्स टीम बनाई गई है। हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। सिविल ड्रेस में भी पुलिस बल तैनात किए गए हैं। सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी होगी। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। धार्मिक स्थलों के पास पुलिस बल की तैनाती की गई है। सभी अधिकारी अलर्ट मोड में रहेंगे। हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को मेडिकल किट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। डीएमसीएच में डॉक्टर और एएनएम को सक्रिय रखने को कहा गया है। जुलूस की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी प्रखंड स्तर पर वरीय प्रभारी पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष समन्वय बनाकर पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएंगे। जुलूस चिह्नित मार्ग से ही निकलेगा। प्रतिनियुक्त पदाधिकारी जुलूस के साथ रहेंगे। जुलूस की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। संवेदनशील स्थलों पर बैरिकेडिंग का निर्देश दिया गया है। प्रखंड स्तर पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों का वॉट्सऐप ग्रुप बनाया जाएगा। सभी अधिकारी अपना लोकेशन साझा करेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष से भी लोकेशन लिया जाएगा। गैरमौजूद पाए जाने पर सख्त अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उप विकास आयुक्त स्वप्निल, अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश रंजन, अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार, अपर समाहर्ता विभागीय जांच, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद सहित कई अधिकारी मौजूद थे। थानाध्यक्षों की अनुशंसा पर 495 पुलिस बल, पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। मुहर्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सभागार में शुक्रवार को सभी दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने संयुक्त रूप से ब्रीफिंग दी। वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को सक्रिय रहने का निर्देश दिया। बाइक गश्ती दल तैनात रहेंगे। संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ड्रोन से निगरानी होगी। साइबर सेल को भी सक्रिय किया गया है। सभी अधिकारी अपने क्षेत्र की सूचनाएं जुटाते रहेंगे। किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना मिलते ही वरीय अधिकारी और नियंत्रण कक्ष को तुरंत सूचित करना होगा। जिला नियंत्रण कक्ष का नंबर 06272-240600 है। यह 5 जुलाई से 7 जुलाई तक लगातार सक्रिय रहेगा। डीजे पूरी तरह से बैन, बिना लाइसेंस कोई जुलूस नहीं निकलेगा डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। बिना लाइसेंस के कोई जुलूस नहीं निकलेगा। जुलूस पूर्व निर्धारित मार्ग से ही निकलेगा। क्विक रिस्पॉन्स टीम बनाई गई है। हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। सिविल ड्रेस में भी पुलिस बल तैनात किए गए हैं। सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी होगी। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। धार्मिक स्थलों के पास पुलिस बल की तैनाती की गई है। सभी अधिकारी अलर्ट मोड में रहेंगे। हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को मेडिकल किट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। डीएमसीएच में डॉक्टर और एएनएम को सक्रिय रखने को कहा गया है। जुलूस की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी प्रखंड स्तर पर वरीय प्रभारी पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष समन्वय बनाकर पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएंगे। जुलूस चिह्नित मार्ग से ही निकलेगा। प्रतिनियुक्त पदाधिकारी जुलूस के साथ रहेंगे। जुलूस की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। संवेदनशील स्थलों पर बैरिकेडिंग का निर्देश दिया गया है। प्रखंड स्तर पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों का वॉट्सऐप ग्रुप बनाया जाएगा। सभी अधिकारी अपना लोकेशन साझा करेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष से भी लोकेशन लिया जाएगा। गैरमौजूद पाए जाने पर सख्त अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उप विकास आयुक्त स्वप्निल, अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश रंजन, अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार, अपर समाहर्ता विभागीय जांच, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद सहित कई अधिकारी मौजूद थे। थानाध्यक्षों की अनुशंसा पर 495 पुलिस बल, पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।  

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *