मुजफ्फरपुर में गन पॉइंट पर कर्मचारियों को बंधक बनाकर बिस्किट एजेंसी से 2 लाख की लूट हुई है। अपराधियों ने सभी स्टाफ के मोबाइल को भी लूट लिया। जिसके चलते वारदात के डेढ़ घंटे बाद पुलिस को सूचना मिली। घटना नगर थाना क्षेत्र के अंडी गोला की है। एजेंसी के स्टाफ सुशील ने बताया, ‘शनिवार रात 8 बजे के करीब हमलोग गोदाम में अपना काम कर रहे थे। इस बीच चार अपराधी पहुंचे। हेलमेट और मास्क से सभी ने अपना फेस कवर करके रखा था। हथियार के बल पर बंधक बना लिया। काउंटर से 2 लाख रुपए कैश निकाल लिया। हमलोगों को दीवार की तरफ मुंह करके खड़ा कर दिया। किसी का चेहरा नहीं देख पाया। विरोध करने पर मारपीट भी किया। कैश लूटने के बाद शटर गिराकर अपराधी भाग निकले। जाते समय मोबाइल भी छीन लिया। एक कर्मी का मोबाइल अंदर ही था, लेकिन चार्ज नहीं था। जार्ज करने के बाद रिश्तेदार को कॉल करके बुलाया। उसने आकर शटर उठाया। करीब डेढ़ घंटा बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। CCTV फुटेज खंगाला जा रहा है जानकारी मिलते ही एसडीपीओ टाउन-1 सीमा देवी, नगर थानाध्यक्ष टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आम होला ओवरब्रिज के पास एक स्टाफ का मोबाइल मिला है। टाउन एसडीपीओ ने बताया… रात 9 बजे के बाद पुलिस को सूचना मिली थी। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। स्टाफ से पूछताछ चल रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। मुजफ्फरपुर में गन पॉइंट पर कर्मचारियों को बंधक बनाकर बिस्किट एजेंसी से 2 लाख की लूट हुई है। अपराधियों ने सभी स्टाफ के मोबाइल को भी लूट लिया। जिसके चलते वारदात के डेढ़ घंटे बाद पुलिस को सूचना मिली। घटना नगर थाना क्षेत्र के अंडी गोला की है। एजेंसी के स्टाफ सुशील ने बताया, ‘शनिवार रात 8 बजे के करीब हमलोग गोदाम में अपना काम कर रहे थे। इस बीच चार अपराधी पहुंचे। हेलमेट और मास्क से सभी ने अपना फेस कवर करके रखा था। हथियार के बल पर बंधक बना लिया। काउंटर से 2 लाख रुपए कैश निकाल लिया। हमलोगों को दीवार की तरफ मुंह करके खड़ा कर दिया। किसी का चेहरा नहीं देख पाया। विरोध करने पर मारपीट भी किया। कैश लूटने के बाद शटर गिराकर अपराधी भाग निकले। जाते समय मोबाइल भी छीन लिया। एक कर्मी का मोबाइल अंदर ही था, लेकिन चार्ज नहीं था। जार्ज करने के बाद रिश्तेदार को कॉल करके बुलाया। उसने आकर शटर उठाया। करीब डेढ़ घंटा बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। CCTV फुटेज खंगाला जा रहा है जानकारी मिलते ही एसडीपीओ टाउन-1 सीमा देवी, नगर थानाध्यक्ष टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आम होला ओवरब्रिज के पास एक स्टाफ का मोबाइल मिला है। टाउन एसडीपीओ ने बताया… रात 9 बजे के बाद पुलिस को सूचना मिली थी। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। स्टाफ से पूछताछ चल रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
No tags for this post.