नालंदा में मंगलवार रात भतीजे ने चाचा को सोते हुए अवस्था में गोली मार कर हत्या कर दी है। मामला हिलसा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव का है। मृतक की पहचान स्वर्गीय चंदेश्वर गोप के बेटे सुरेश यादव (75) के रूप में की गई है। हत्या का आरोप भतीजा गुड्डू गोप पर लग रहा है। घटना के संबंध में मृतक के बेटे संतोष कुमार ने बताया कि महिलाओं के बीच मामूली सी बात को लेकर विवाद पिछले 1 साल से चल रहा है। चचेरे भाई और उसके परिवार ने पिता और मुझे जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद हम लोगों ने इस बात की शिकायत पुलिस से की और सनहा दर्ज कराया। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की गई। 2 महीना पहले भी पड़ोस की महिलाओं ने हम लोगों के ऊपर जंतर मंतर फेंक दिया और घर के पाइप को काट दिया गया। धमकी मिली थी कि हत्या कर देंगे। बीती रात सीढ़ी लगाकर गुड्डू गोप छत पर चढ़कर आया और पिता के सीने व पीठ में दो गोली मार कर हत्या कर दी। हालांकि गोली लगने के बाद भी पिता किसी तरह से खड़े हुए और शोर करने लगे। गोली और शोर मचाने की आवाज से हम लोग छत पर गए। तब उन्होंने कहा कि गुड्डू ने आकर गोली मार दी है। इतना कहते ही वह खून से लथपथ होकर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। घटना के वक्त सुरेश यादव छत पर सोए हुए थे। जबकि पूरा परिवार नीचे सोया हुआ था। आरोपी सीढ़ी को लेकर भागा घर में बेटी पत्नी और बेटा मौजूद था। घटना के बाद आरोपी सीढ़ी लेकर भी फरार हो गया। गुड्डू गोप के ऊपर कई संगीन मामले हिलसा थाना में दर्ज है। वह पिछले 6 महीने से फरार चल रहा था। बताया जा रहा है कि बीती रात वह घर आया और अपने चाचा की हत्या कर फरार हो गया है। मामले में हिलसा थाना अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि मामूली विवाद को लेकर पड़ोसी ने गोली मारकर हत्या कर दी है। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। नालंदा में मंगलवार रात भतीजे ने चाचा को सोते हुए अवस्था में गोली मार कर हत्या कर दी है। मामला हिलसा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव का है। मृतक की पहचान स्वर्गीय चंदेश्वर गोप के बेटे सुरेश यादव (75) के रूप में की गई है। हत्या का आरोप भतीजा गुड्डू गोप पर लग रहा है। घटना के संबंध में मृतक के बेटे संतोष कुमार ने बताया कि महिलाओं के बीच मामूली सी बात को लेकर विवाद पिछले 1 साल से चल रहा है। चचेरे भाई और उसके परिवार ने पिता और मुझे जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद हम लोगों ने इस बात की शिकायत पुलिस से की और सनहा दर्ज कराया। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की गई। 2 महीना पहले भी पड़ोस की महिलाओं ने हम लोगों के ऊपर जंतर मंतर फेंक दिया और घर के पाइप को काट दिया गया। धमकी मिली थी कि हत्या कर देंगे। बीती रात सीढ़ी लगाकर गुड्डू गोप छत पर चढ़कर आया और पिता के सीने व पीठ में दो गोली मार कर हत्या कर दी। हालांकि गोली लगने के बाद भी पिता किसी तरह से खड़े हुए और शोर करने लगे। गोली और शोर मचाने की आवाज से हम लोग छत पर गए। तब उन्होंने कहा कि गुड्डू ने आकर गोली मार दी है। इतना कहते ही वह खून से लथपथ होकर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। घटना के वक्त सुरेश यादव छत पर सोए हुए थे। जबकि पूरा परिवार नीचे सोया हुआ था। आरोपी सीढ़ी को लेकर भागा घर में बेटी पत्नी और बेटा मौजूद था। घटना के बाद आरोपी सीढ़ी लेकर भी फरार हो गया। गुड्डू गोप के ऊपर कई संगीन मामले हिलसा थाना में दर्ज है। वह पिछले 6 महीने से फरार चल रहा था। बताया जा रहा है कि बीती रात वह घर आया और अपने चाचा की हत्या कर फरार हो गया है। मामले में हिलसा थाना अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि मामूली विवाद को लेकर पड़ोसी ने गोली मारकर हत्या कर दी है। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
No tags for this post.