बुलंदशहर में कान्हा गौशाला में गोपाष्टमी मनाई:राष्ट्र चेतना मिशन ने गोसेवकों को किया सम्मानित

राष्ट्र चेतना मिशन ने अनूपशहर रोड स्थित कान्हा गोशाला में गोपाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर गोमाता का पूजन किया गया और बेसहारा तथा पीड़ित गौवंशों की सेवा में लगे दो दर्जन गौसेवकों को सम्मानित किया गया। गुरुवार को नई मंडी स्थित कान्हा गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा दीप्ति मित्तल मुख्य अतिथि रहीं। अधिशासी अधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालीचरण स्वीट्स के संचालक मनोज कुमार शर्मा ने की, जबकि राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह भी मौजूद रहे। पुरोहित आचार्य कृष्ण मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद गौमाता का पूजन, आरती और पुष्पवर्षा कर लोक कल्याण की प्रार्थना की गई। सभी उपस्थित लोगों ने गौमाता को गुड़, मिठाई और हरा चारा खिलाकर उनके चरण स्पर्श किए। इसलिए मनाई जाती है गोपास्टमी राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने बताया कि दीपावली और गोवर्धन पर्व के बाद अष्टमी के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण ने बाल्यकाल में गौ-चारण प्रारंभ किया था। तभी से यह दिन गोसेवा के पुण्य पर्व गोपाष्टमी के रूप में मनाया जाता है। समारोह के दौरान अतिथियों ने बुलंदशहर नगर और आसपास के क्षेत्रों में बेसहारा, बीमार, सड़क दुर्घटनाओं में घायल तथा अन्य कारणों से पीड़ित गौवंशों को दिन-रात रेस्क्यू कर चिकित्सा और सेवा करने वाले दर्जनों गौसेवक कार्यकर्ताओं की सराहना की। उन्हें माला पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर मंच पर सम्मानित किया गया। संस्था के माध्यम से गोशाला में गोमाता का विधिवत पूजन करने के बाद 21 क्विंटल हरा चारा और 30 किलो गुड़ की सेवा प्रदान की गई। इस अवसर पर पालिका चेयरपर्सन दीप्ति मित्तल, ईओ अश्वनी कुमार, राष्ट्र चेतना मिशन अध्यक्ष हेमन्त सिंह, मनोज शर्मा, राजीव सिंघल, कौशल कुमारी, नरेन्द्र सिंह, देवेश शर्मा, अरुण राजपूत, हर्ष गुप्ता, शिवा चौधरी, लकी पंडित, मनीष दिवाकर, शिवम कश्यप, पंकज कश्यप, ललित कश्यप, निकुंज गुप्ता, अर्पित भारद्वाज, अभिषेक कश्यप, करण राजपूत, सचिन राजपूत, लव लोधी, निखिल लोधी, ऋषभ चौधरी, अभिषेक चौधरी, सुरेन्द्र कुमार और श्रवण लोधी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। कुछ और तस्वीरें देखें

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *