पूर्णिया में सरसी थाना क्षेत्र में पश्चिम बंगाल के मवेशी कारोबारी से 3.50 लाख की लूट हुई है। विरोध करने पर कारोबारी को गोली मार दी। साथ ही 5 लोगों को पिस्टल के वट से मारकर घायल कर दिया। 6 हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। कारोबारी की हालत गंभीर बनी हुई है। कमर में गोली लगी है। घायलों को GMCH में भर्ती कराया गया है। घटना डिबरी पुल के पास की है। घायल कारोबारी की पहचान मालदा जिला के संबलपुर टाल निवासी सरफुल हक(50) के तौर पर हुई है। अन्य घायल भी इसी गांव के रहने वाले हैं। जिनका नाम मो. खाबिर(46), हसमुद्दीन(50), मो. सदाब(40), अमीरूल(40) के अलावा पिकअप ड्राइवर मो. अनर(43) है। विरोध करने पर मारा घायल कारोबारी मो. खाबिर ने बताया कि 5 साथियों के साथ मवेशी खरीदने मालदा से बनमनखी हटिया जा रहा था। इस दौरान डिबरी पुल के समीप लाल रंग की कार ने ओवर टेक करके रोका। गाड़ी से नीचे उतरते ही फिल्मी स्टाइल में घेर लिया। 6 अपराधियों में से 3 के पास हथियार था। हथियार दिखाकर कैश निकालने को कहा। विरोध करने 2 राउंड फायरिंग की। एक गोली सरफुल हक के पेट में लग गई। गोली लगते ही वो जमीन पर गिर पड़ा। मेरे जेब से 70 हजार रुपए निकाल लिया। अन्य साथियों के पास जो भी कैश था, पिस्टल के बट से मारपीट कर सब लूट लिया। कुल 3.50 लाख की लूट हुई है। हाट में मवेशी खरीदने नेपाल, झारखंड से कारोबारी आते हैं वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार को बनमनखी में मवेशी हटिया लगता है। यहां बंगाल, नेपाल और झारखंड से व्यापारी मवेशी खरीदने आते हैं। बदमाश हुलिया और गाड़ी देखकर पहले व्यापारियों की रेकी करते हैं। इसके बाद लूटपाट की वारदात को अंजाम देते हैं। अधिकांश बदमाश मधेपुरा के होते हैं, जिनका कनेक्शन लोकल बदमाशों के साथ होता है। पूर्णिया में सरसी थाना क्षेत्र में पश्चिम बंगाल के मवेशी कारोबारी से 3.50 लाख की लूट हुई है। विरोध करने पर कारोबारी को गोली मार दी। साथ ही 5 लोगों को पिस्टल के वट से मारकर घायल कर दिया। 6 हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। कारोबारी की हालत गंभीर बनी हुई है। कमर में गोली लगी है। घायलों को GMCH में भर्ती कराया गया है। घटना डिबरी पुल के पास की है। घायल कारोबारी की पहचान मालदा जिला के संबलपुर टाल निवासी सरफुल हक(50) के तौर पर हुई है। अन्य घायल भी इसी गांव के रहने वाले हैं। जिनका नाम मो. खाबिर(46), हसमुद्दीन(50), मो. सदाब(40), अमीरूल(40) के अलावा पिकअप ड्राइवर मो. अनर(43) है। विरोध करने पर मारा घायल कारोबारी मो. खाबिर ने बताया कि 5 साथियों के साथ मवेशी खरीदने मालदा से बनमनखी हटिया जा रहा था। इस दौरान डिबरी पुल के समीप लाल रंग की कार ने ओवर टेक करके रोका। गाड़ी से नीचे उतरते ही फिल्मी स्टाइल में घेर लिया। 6 अपराधियों में से 3 के पास हथियार था। हथियार दिखाकर कैश निकालने को कहा। विरोध करने 2 राउंड फायरिंग की। एक गोली सरफुल हक के पेट में लग गई। गोली लगते ही वो जमीन पर गिर पड़ा। मेरे जेब से 70 हजार रुपए निकाल लिया। अन्य साथियों के पास जो भी कैश था, पिस्टल के बट से मारपीट कर सब लूट लिया। कुल 3.50 लाख की लूट हुई है। हाट में मवेशी खरीदने नेपाल, झारखंड से कारोबारी आते हैं वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार को बनमनखी में मवेशी हटिया लगता है। यहां बंगाल, नेपाल और झारखंड से व्यापारी मवेशी खरीदने आते हैं। बदमाश हुलिया और गाड़ी देखकर पहले व्यापारियों की रेकी करते हैं। इसके बाद लूटपाट की वारदात को अंजाम देते हैं। अधिकांश बदमाश मधेपुरा के होते हैं, जिनका कनेक्शन लोकल बदमाशों के साथ होता है।
No tags for this post.