भागलपुर के सबौर इलाके में एक लड़के ने अपनी प्रेमिका की शादी हो जाने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला बड़ी धनकर गांव का है। मृतक की पहचान 19 साल के सागर कुमार के रूप में की गई है, जो सुल्तानगंज का रहने वाला था और फिलहाल अपने माता-पिता और एक भाई के साथ धनकर मोड़ स्थित एक किराए के मकान में रह रहा था। सागर आयुष्मान गैस एजेंसी में काम करता था और उसके पिता संतोष मंडल जीरोमाइल चौक पर फल विक्रेता हैं। सागर के पिता संतोष मंडल के मुताबिक, मेरे बेटे सागर का किसी लड़की से प्रेम संबंध था। लड़की भी मेरे बेटे को पसंद करती थी, लेकिन लड़की के घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। लड़की के घरवालों ने उसकी शादी कहीं और तय करा दी। जब इसकी जानकारी मेरे बेटे सागर को हुई तो वो डिप्रेशन का शिकार हो गया। वो मानसिक तनाव में रहने लगा। संतोष मंडल ने बताया कि जब मैंने अपने बेटे को परेशान देखा, तो उसे कुछ दिनों के लिए अपने रिश्तेदारों के पास कर्नाटक भेज दिया, ताकि उसका मन बहल जाए। लेकिन कर्नाटक में भी सागर ठीक नहीं रहा। रिश्तेदारों ने उसकी हालत देखकर वापस ले जाने की बात कही। फिर मैंने सागर को अपने पास बुला लिया। यहां आने के बाद लगातार मेरा बेटा मानसिक तनाव में रहने लगा। उसे काफी समझाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। एक हफ्ते पहले प्रेमिका की शादी हुई, सोमवार की रात लगाई फांसी जानकारी के मुताबिक, सागर की प्रेमिका की शादी एक सप्ताह पहले हो गई थी। इसके बाद सागर घर से बाहर भी नहीं निकलता था। कुछ खाता-पीता भी नहीं था। सागर जिस मकान में रहता था, उसके मालिक दशरथ यादव ने बताया कि सागर का परिवार लंबे समय से मेरे मकान में रह रहा है। संतोष मंडल अक्सर अपने बेटे सागर की परेशानी को लेकर चर्चा करते थे और बताते थे कि वह एक लड़की से प्रेम करता है, जिसकी एक हफ्ते पहले शादी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात सागर के घर के लोग खाना खाकर सो गए। सागर अलग कमरे में सोता था। उसने रात को फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। दशरथ यादव ने बताया कि जब मंगलवार सुबह करीब 9 बजे तक सागर ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो परिजन ने आवाज दी, लेकिन सागर ने अंदर से कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया। इसके बाद किसी अनहोनी की आशंका में सागर के परिजन ने पहले मुझे जानकारी दी और फिर दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा के टूटते ही सागर फंदे से लटका दिखा। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही सबौर थाना अध्यक्ष सुबेदार पासवान मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जेएलएन मेडिकल कॉलेज, मायागंज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का लग रहा है। पड़ताल की जा रही है। भागलपुर के सबौर इलाके में एक लड़के ने अपनी प्रेमिका की शादी हो जाने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला बड़ी धनकर गांव का है। मृतक की पहचान 19 साल के सागर कुमार के रूप में की गई है, जो सुल्तानगंज का रहने वाला था और फिलहाल अपने माता-पिता और एक भाई के साथ धनकर मोड़ स्थित एक किराए के मकान में रह रहा था। सागर आयुष्मान गैस एजेंसी में काम करता था और उसके पिता संतोष मंडल जीरोमाइल चौक पर फल विक्रेता हैं। सागर के पिता संतोष मंडल के मुताबिक, मेरे बेटे सागर का किसी लड़की से प्रेम संबंध था। लड़की भी मेरे बेटे को पसंद करती थी, लेकिन लड़की के घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। लड़की के घरवालों ने उसकी शादी कहीं और तय करा दी। जब इसकी जानकारी मेरे बेटे सागर को हुई तो वो डिप्रेशन का शिकार हो गया। वो मानसिक तनाव में रहने लगा। संतोष मंडल ने बताया कि जब मैंने अपने बेटे को परेशान देखा, तो उसे कुछ दिनों के लिए अपने रिश्तेदारों के पास कर्नाटक भेज दिया, ताकि उसका मन बहल जाए। लेकिन कर्नाटक में भी सागर ठीक नहीं रहा। रिश्तेदारों ने उसकी हालत देखकर वापस ले जाने की बात कही। फिर मैंने सागर को अपने पास बुला लिया। यहां आने के बाद लगातार मेरा बेटा मानसिक तनाव में रहने लगा। उसे काफी समझाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। एक हफ्ते पहले प्रेमिका की शादी हुई, सोमवार की रात लगाई फांसी जानकारी के मुताबिक, सागर की प्रेमिका की शादी एक सप्ताह पहले हो गई थी। इसके बाद सागर घर से बाहर भी नहीं निकलता था। कुछ खाता-पीता भी नहीं था। सागर जिस मकान में रहता था, उसके मालिक दशरथ यादव ने बताया कि सागर का परिवार लंबे समय से मेरे मकान में रह रहा है। संतोष मंडल अक्सर अपने बेटे सागर की परेशानी को लेकर चर्चा करते थे और बताते थे कि वह एक लड़की से प्रेम करता है, जिसकी एक हफ्ते पहले शादी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात सागर के घर के लोग खाना खाकर सो गए। सागर अलग कमरे में सोता था। उसने रात को फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। दशरथ यादव ने बताया कि जब मंगलवार सुबह करीब 9 बजे तक सागर ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो परिजन ने आवाज दी, लेकिन सागर ने अंदर से कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया। इसके बाद किसी अनहोनी की आशंका में सागर के परिजन ने पहले मुझे जानकारी दी और फिर दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा के टूटते ही सागर फंदे से लटका दिखा। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही सबौर थाना अध्यक्ष सुबेदार पासवान मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जेएलएन मेडिकल कॉलेज, मायागंज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का लग रहा है। पड़ताल की जा रही है।
No tags for this post.