ऐतिहासिक नगरी राजगीर आज से एक बार फिर संगीत, संस्कृति और परंपरा के रंगों में रंग जाएगी। राजगीर महोत्सव 2025 का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। तीन दिवसीय इ भव्य आयोजन में देश-विदेश के कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद सहित राज्य सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी मौजूद रहेंगे। पारंपरिक शंख ध्वनि और सर्वधर्म मंगलाचरण से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। कैलाश खेर की जादुई आवाज से महकेगी पहली शाम पहले दिन की सांस्कृतिक संध्या में पद्म श्री से सम्मानित गायक कैलाश खेर अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। यह दूसरा मौका होगा जब कैलाश राजगीर महोत्सव में शिरकत कर रहे हैं। ‘टूटा-टूटा एक परिंदा’ जैसे कालजयी गीतों से मशहूर कैलाश ने 300 से अधिक बॉलीवुड गीतों के साथ 18 भाषाओं में हजारों गीत गाए हैं। बाहुबली, फना, स्वदेश जैसी सुपरहिट फिल्मों को उनकी आवाज ने यादगार बना दिया। सात दिनों तक चलेगा ग्राम श्री और कृषि मेला महोत्सव के साथ ही ग्राम श्री, कृषि, पुस्तक और व्यंजन मेले का भी शुभारंभ होगा। जो अगले सात दिनों तक जारी रहेगा। इन मेलों में हस्तशिल्प, कुटीर उद्योग के उत्पाद, आधुनिक कृषि उपकरण और देश-विदेश के व्यंजनों का लुत्फ उठाया जा सकेगा। पुस्तक प्रेमियों के लिए भी यह एक सुनहरा अवसर होगा। दंगल में उतरेंगे छह राज्यों के सौ पहलवान खेल प्रेमियों के लिए भी महोत्सव में खास आकर्षण रहेगा। शनिवार और रविवार को होने वाले पारंपरिक दंगल में बिहार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और झारखंड के करीब सौ पहलवान हिस्सा लेंगे। इनमें 30 महिला पहलवान भी शामिल हैं। विजेता को 25 हजार, उपविजेता को 15 हजार और तीसरे स्थान पर आने वाले को 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। संयोजक गोलू यादव और श्रवण यादव के अनुसार, इस बार खेल अकादमी के प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। खो-खो, कबड्डी और क्रिकेट की प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। महिला महोत्सव में विशेष प्रतियोगिताएं महिलाओं के लिए अलग से महिला महोत्सव का आयोजन किया गया है, जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं होंगी। पालकी सज्जा और तांगा सज्जा प्रतियोगिता में स्थानीय कलाकार अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। रंग-बिरंगी रोशनी में नहाया राजगीर पूरी पर्यटन नगरी को महोत्सव के लिए खूबसूरती से सजाया गया है। स्टेट गेस्ट हाउस से लेकर महोत्सव स्थल तक सड़कों के किनारे रंग-बिरंगी लाइटें लगाई गई हैं। कई स्थानों पर भव्य तोरणद्वार भी बनाए गए हैं। प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों के रहने-खाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की है। ऐतिहासिक नगरी राजगीर आज से एक बार फिर संगीत, संस्कृति और परंपरा के रंगों में रंग जाएगी। राजगीर महोत्सव 2025 का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। तीन दिवसीय इ भव्य आयोजन में देश-विदेश के कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद सहित राज्य सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी मौजूद रहेंगे। पारंपरिक शंख ध्वनि और सर्वधर्म मंगलाचरण से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। कैलाश खेर की जादुई आवाज से महकेगी पहली शाम पहले दिन की सांस्कृतिक संध्या में पद्म श्री से सम्मानित गायक कैलाश खेर अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। यह दूसरा मौका होगा जब कैलाश राजगीर महोत्सव में शिरकत कर रहे हैं। ‘टूटा-टूटा एक परिंदा’ जैसे कालजयी गीतों से मशहूर कैलाश ने 300 से अधिक बॉलीवुड गीतों के साथ 18 भाषाओं में हजारों गीत गाए हैं। बाहुबली, फना, स्वदेश जैसी सुपरहिट फिल्मों को उनकी आवाज ने यादगार बना दिया। सात दिनों तक चलेगा ग्राम श्री और कृषि मेला महोत्सव के साथ ही ग्राम श्री, कृषि, पुस्तक और व्यंजन मेले का भी शुभारंभ होगा। जो अगले सात दिनों तक जारी रहेगा। इन मेलों में हस्तशिल्प, कुटीर उद्योग के उत्पाद, आधुनिक कृषि उपकरण और देश-विदेश के व्यंजनों का लुत्फ उठाया जा सकेगा। पुस्तक प्रेमियों के लिए भी यह एक सुनहरा अवसर होगा। दंगल में उतरेंगे छह राज्यों के सौ पहलवान खेल प्रेमियों के लिए भी महोत्सव में खास आकर्षण रहेगा। शनिवार और रविवार को होने वाले पारंपरिक दंगल में बिहार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और झारखंड के करीब सौ पहलवान हिस्सा लेंगे। इनमें 30 महिला पहलवान भी शामिल हैं। विजेता को 25 हजार, उपविजेता को 15 हजार और तीसरे स्थान पर आने वाले को 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। संयोजक गोलू यादव और श्रवण यादव के अनुसार, इस बार खेल अकादमी के प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। खो-खो, कबड्डी और क्रिकेट की प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। महिला महोत्सव में विशेष प्रतियोगिताएं महिलाओं के लिए अलग से महिला महोत्सव का आयोजन किया गया है, जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं होंगी। पालकी सज्जा और तांगा सज्जा प्रतियोगिता में स्थानीय कलाकार अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। रंग-बिरंगी रोशनी में नहाया राजगीर पूरी पर्यटन नगरी को महोत्सव के लिए खूबसूरती से सजाया गया है। स्टेट गेस्ट हाउस से लेकर महोत्सव स्थल तक सड़कों के किनारे रंग-बिरंगी लाइटें लगाई गई हैं। कई स्थानों पर भव्य तोरणद्वार भी बनाए गए हैं। प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों के रहने-खाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की है।


