पत्नी के मायके जाने से आहत युवक ने लगाई फांसी:जमुई में छत की कड़ी से लटकर दी जान, छह महीने पहले हुई थी शादी

जमुई में पारिवारिक तनाव के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना खैरा थाना क्षेत्र के गंगटी बिशनपुर गांव से सामने आई है। मृतक की पहचान 23 वर्षीय अमन कुमार साह पिता रंजीत साह के रूप में हुई है। अमन की शादी छह महीने पहले दादपुर निवासी अर्चना से हुई थी। छत पर फांसी पर लटका मिला शव मृतक के पड़ोसी मिथुन रजक ने बताया कि घटना शनिवार देर रात की है। मृतक रात करीब 10 बजे तक अपने पड़ोसी मिथुन रजक के घर बैठा था। इसके बाद वह घर चला गया। रात 11:30 बजे अमन का शव घर की छत पर कड़ी से लटका मिला। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल खैरा थाना पुलिस को सूचना दी। पत्नी के बिना बताए मायके जाने से था आहत जानकारी के मुताबिक, अमन की सास की मृत्यु 10 दिन पहले हुई थी। अमन की पत्नी अपनी मां के निधन के बाद बिना सूचना दिए अपने जीजा के साथ मायके चली गई थी। इस बारे में अमन को कोई जानकारी नहीं दी। इससे अमन बेहद आहत और तनावग्रस्त था। पड़ोसियों का कहना है कि दोनों के बीच कुछ दिनों से विवाद भी चल रहा था। पुलिस कर रही जांच पड़ताल घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने खैरा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया। थाना प्रभारी मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। जमुई में पारिवारिक तनाव के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना खैरा थाना क्षेत्र के गंगटी बिशनपुर गांव से सामने आई है। मृतक की पहचान 23 वर्षीय अमन कुमार साह पिता रंजीत साह के रूप में हुई है। अमन की शादी छह महीने पहले दादपुर निवासी अर्चना से हुई थी। छत पर फांसी पर लटका मिला शव मृतक के पड़ोसी मिथुन रजक ने बताया कि घटना शनिवार देर रात की है। मृतक रात करीब 10 बजे तक अपने पड़ोसी मिथुन रजक के घर बैठा था। इसके बाद वह घर चला गया। रात 11:30 बजे अमन का शव घर की छत पर कड़ी से लटका मिला। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल खैरा थाना पुलिस को सूचना दी। पत्नी के बिना बताए मायके जाने से था आहत जानकारी के मुताबिक, अमन की सास की मृत्यु 10 दिन पहले हुई थी। अमन की पत्नी अपनी मां के निधन के बाद बिना सूचना दिए अपने जीजा के साथ मायके चली गई थी। इस बारे में अमन को कोई जानकारी नहीं दी। इससे अमन बेहद आहत और तनावग्रस्त था। पड़ोसियों का कहना है कि दोनों के बीच कुछ दिनों से विवाद भी चल रहा था। पुलिस कर रही जांच पड़ताल घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने खैरा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया। थाना प्रभारी मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।  

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *