देवघर एम्स में इमरजेंसी सेवा शुरू:गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने किया उद्घाटन, अस्पताल में 24 घंटे मिलेगी सुविधा

देवघर एम्स में शनिवार से इमरजेंसी सेवा की शुरुआत हो गई। गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने इसका उद्घाटन किया। इमरजेंसी सेवा के लिए अलग बिल्डिंग बनाई गई है। एम्स में इमरजेंसी सेवा शुरू होने से गंभीर मरीजों को स्थानीय स्तर पर इलाज मिल सकेगा। अब मरीजों को दिल्ली या वैल्लोर नहीं जाना पड़ेगा। यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। रोजाना 1700 से अधिक मरीज ओपीडी में आते हैं वर्तमान में देवघर एम्स में 41 विभाग कार्यरत है। यहां रोजाना 1700 से अधिक मरीज ओपीडी में आते हैं। ये मरीज झारखंड, बिहार, बंगाल और आसपास के इलाकों से आते हैं। मरीजों के इलाज के लिए करीब 400 डॉक्टरों की टीम तैनात है। अस्पताल में 16 ऑपरेशन थिएटर कार्यरत है। इनमें जटिल ऑपरेशन किए जा रहे हैं। जल्द ही ऑन्कोलॉजी समेत अन्य गंभीर बीमारियों का इलाज भी शुरू होने की संभावना है। देवघर एम्स में शनिवार से इमरजेंसी सेवा की शुरुआत हो गई। गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने इसका उद्घाटन किया। इमरजेंसी सेवा के लिए अलग बिल्डिंग बनाई गई है। एम्स में इमरजेंसी सेवा शुरू होने से गंभीर मरीजों को स्थानीय स्तर पर इलाज मिल सकेगा। अब मरीजों को दिल्ली या वैल्लोर नहीं जाना पड़ेगा। यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। रोजाना 1700 से अधिक मरीज ओपीडी में आते हैं वर्तमान में देवघर एम्स में 41 विभाग कार्यरत है। यहां रोजाना 1700 से अधिक मरीज ओपीडी में आते हैं। ये मरीज झारखंड, बिहार, बंगाल और आसपास के इलाकों से आते हैं। मरीजों के इलाज के लिए करीब 400 डॉक्टरों की टीम तैनात है। अस्पताल में 16 ऑपरेशन थिएटर कार्यरत है। इनमें जटिल ऑपरेशन किए जा रहे हैं। जल्द ही ऑन्कोलॉजी समेत अन्य गंभीर बीमारियों का इलाज भी शुरू होने की संभावना है।  

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *