दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने अरवल में रोड शो किया:भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार के समर्थन में प्रचार किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान अरवल में भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार के समर्थन में एक रोड शो किया। इस दौरान बड़ी संख्या में एनडीए समर्थक जुटे। यह रोड शो बैदराबाद के बाजार होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और एनडीए प्रत्याशी मनोज कुमार खुली रथ पर सवार होकर लोगों का अभिवादन कर रहे थे। उनके साथ स्थानीय एनडीए गठबंधन के सभी जिलाध्यक्ष, नेता, कार्यकर्ता और व्यवसायी मौजूद थे। सड़कों के दोनों किनारों पर खड़े लोगों ने, छतों और बालकनी से मुख्यमंत्री पर पुष्प वर्षा की और नारे लगाए। वहीं, व्यवसायी वर्ग ने एनडीए प्रत्याशी मनोज कुमार के समर्थन में अपनी दुकानें बंद कर रोड शो में भाग लिया और इस बार अरवल में कमल खिलने का आश्वासन दिया। रोड शो के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने एनडीए सरकार के विकास कार्यों को जनता के सामने रखा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास की सराहना की। उन्होंने एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार को अरवल विधानसभा से जिताकर विकास की गति बनाए रखने की अपील की और कहा कि डबल इंजन की सरकार ही बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विरोधियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन्होंने बिहार को ‘जंगलराज’ दिया, वे अब फिर से लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने जनता से सत्य और विकास के साथ खड़े होने का आह्वान किया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान अरवल में भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार के समर्थन में एक रोड शो किया। इस दौरान बड़ी संख्या में एनडीए समर्थक जुटे। यह रोड शो बैदराबाद के बाजार होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और एनडीए प्रत्याशी मनोज कुमार खुली रथ पर सवार होकर लोगों का अभिवादन कर रहे थे। उनके साथ स्थानीय एनडीए गठबंधन के सभी जिलाध्यक्ष, नेता, कार्यकर्ता और व्यवसायी मौजूद थे। सड़कों के दोनों किनारों पर खड़े लोगों ने, छतों और बालकनी से मुख्यमंत्री पर पुष्प वर्षा की और नारे लगाए। वहीं, व्यवसायी वर्ग ने एनडीए प्रत्याशी मनोज कुमार के समर्थन में अपनी दुकानें बंद कर रोड शो में भाग लिया और इस बार अरवल में कमल खिलने का आश्वासन दिया। रोड शो के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने एनडीए सरकार के विकास कार्यों को जनता के सामने रखा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास की सराहना की। उन्होंने एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार को अरवल विधानसभा से जिताकर विकास की गति बनाए रखने की अपील की और कहा कि डबल इंजन की सरकार ही बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विरोधियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन्होंने बिहार को ‘जंगलराज’ दिया, वे अब फिर से लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने जनता से सत्य और विकास के साथ खड़े होने का आह्वान किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *