कैथल में करनाल रोड पर नहर कॉलोनी के गेट नंबर दो के सामने एक अज्ञात युवक एक लैब टेक्नीशियन की बाइक को दिनदहाड़े चोरी करके ले गया। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सीसीटीवी में चोर पहले मुंह पर कपड़ा बांधे हुए आता है और मौका देखकर बाइक का लॉक तोड़कर उसे बिना स्टार्ट किए कुछ दूर तक ले जाता है। टेक्नीशियन ने दी शिकायत बाद में चोरी करके फरार हो जाता है। इस संबंध में लैब टेक्नीशियन शुभम कुमार ने सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। करनाल रोड पर लैब गांव देवीगढ़ निवासी शुभम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह लैब टेक्नीशियन का काम करता है। करनाल रोड पर उसकी लैब है। कल दोपहर बाद वह लैब में गया था और अपना काम करने लगा। जब 2 घंटे बाद उसने बाहर आकर देखा तो उसकी बाइक वहां नहीं मिली। आसपास तलाश की फिर भी कोई पता नहीं चला। जब उसने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो पाया कि अज्ञात आरोपी उसकी बाइक को लेकर जा रहा है। उसने मुंह पर कपड़ा बांध रखा है। शिकायतकर्ता ने बाइक बरामद करने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।


