कानपुर मौसम अपडेट: कोहरा बना वाहन चालकों के लिए सर दर्द, जानें 2 जनवरी का मौसम

कानपुर मौसम अपडेट: कोहरा बना वाहन चालकों के लिए सर दर्द, जानें 2 जनवरी का मौसम

Kanpur and Kanpur dehat weather update मौसम विभाग (IMD) के अनुसार कानपुर में अगले 5 दिनों तक सूर्योदय के समय कोहरा छाया रहेगा। दिन में भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री रहने का अनुमान है। जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम है। जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने का अनुमान है। 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने का अनुमान है। रात में कोहरे का असर दिखाई पड़ेगा। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर और कानपुर देहात में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित रहेगा। विजिबिलिटी में भी कमी आएगी।

यह भी पढ़ें: नया पश्चिमी विक्षोभ 2 और 6 जनवरी को सक्रिय होगा पश्चिमी हिमालय में, क्या कहते हैं कृषि मौसम वैज्ञानिक?

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर देहात में आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। कोहरे का असर भी दिखाई पड़ा। आज का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।‌ बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा 2 जनवरी को कानपुर देहात का मौसम?

आगामी 2 जनवरी को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री रहने की संभावना है। सुबह से आसमान में बादल छाए रहेंगे। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। जिससे ठंड कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

कैसा रहेगा आज कानपुर नगर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर नगर में आज का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हुये। जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात में भी यही स्थिति बनी रहेगी।‌ कोहरे के कारण विजिबिलिटी में काफी कमी है। वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड भी बढ़ गई है।

कैसा रहेगा कानपुर में 2 जनवरी का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में बृहस्पतिवार के दिन सुबह से ही कोहरे का असर दिखाई पड़ेगा। दिन में आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान की 21 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *