आरा के टाउन थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। पिछले 15 दिनों से पटना के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थे। मृतक श्रीनिवास सिंह(30) तीयर गांव के रहने वाले थे। खेती-बाड़ी करते थे। 30 अप्रैल को तिलक समारोह में शामिल होने के लिए जमीरा गांव जा रहे थे। धरहरा के पास तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी थी। अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर परिजनों ने बताया कि वाहन की टक्कर से श्रीनिवास सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पहले आरा में ही भर्ती थे। बाद में डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया था। जहां शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। मृतक 3 भाई और 4 बहन में सबसे छोटा था। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के बयान के आधार पर छानबीन की जा रही है। आरा के टाउन थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। पिछले 15 दिनों से पटना के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थे। मृतक श्रीनिवास सिंह(30) तीयर गांव के रहने वाले थे। खेती-बाड़ी करते थे। 30 अप्रैल को तिलक समारोह में शामिल होने के लिए जमीरा गांव जा रहे थे। धरहरा के पास तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी थी। अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर परिजनों ने बताया कि वाहन की टक्कर से श्रीनिवास सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पहले आरा में ही भर्ती थे। बाद में डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया था। जहां शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। मृतक 3 भाई और 4 बहन में सबसे छोटा था। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के बयान के आधार पर छानबीन की जा रही है।
No tags for this post.